ताज़ा ख़बरें

10वीं बोर्ड में 90.4% अंक हासिल कर सैय्यद अहमद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नगर के होनहार छात्र सैय्यद अहमद (पिता – सैय्यद हफीज उर्फ बाबा) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सैय्यद अहमद निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के मेधावी छात्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सफलता के पीछे का श्रेय सैय्यद अहमद ने अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही उनकी सफलता की कुंजी रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!