
नवादा गोविंदपुर :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशीकांत कुमार के देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनुभवी चिकित्सक के द्वारा क्षेत्र से कैंप में आए हुए महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में आए हुए कुल 150 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. कैंप में कई टेबल लगाए गए थे जो अलग-अलग टेबल पर जीएनएम एवं एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं का जांच एवं मुफ्त में दवाइयां वितरण किया गया.
कैंप में आए सभी महिलाओं का डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आवश्यकतानुसार जांच कराने के बाद खाने पीने के बारे में बताया गया साथ ही मुफ्त में दवाई भी दी गई. और भी बताया गया कि सभी 150 गर्भवती महिलाओं का लैब टेक्नीशियन के द्वारा एचआईवी, सीबीसी, हिमोग्लोबिन, शुगर, एचबीएसएजी, वीडीआरएल एवं यूरिन का जांच किया गया साथ ही वैसी गर्भवती महिलाओं को टीटी का इंजेक्शन दिया गया जो पहले नहीं ली थी.

