Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मोटराइज्ड ट्राइसिकिल रैली निकालकर दिव्यांगजनों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 में समावेशी, सुगम, विश्वसनीय एवं नैतिक मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरुक करने शुक्रवार को जवाहर नगर स्टेडियम से दिव्यांगजनों की मोटराईज्ड ट्राइसिकिल रैली निकाली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जवाहर नगर स्टेडियम से रैली को रवाना किया और स्वयं भी संपूर्ण रैली में शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साह वर्धन करते रहे। 

     रैली के समापन पर सिविल लाइन चौपाटी में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री सौरभ सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ क्रांति मिश्रा, श्री श्याम किशोर द्विवेदी, प्रभारी खेल अधिकारी श्री एसपी तिवारी,श्रीमती राधा मिश्रा, श्री के के शुक्ला सहित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!