लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के लिए महायुति ने बनाई मंत्रियों की विशेष कमेटी।
लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के लिए महायुति ने बनाई मंत्रियों की विशेष कमेटी।महाराष्ट्र की 48 सीटें पर जीत हासिल करने के लिए महायुति ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के लिए महायुति ने बनाई मंत्रियों की विशेष कमेटी।
मुंबई:महाराष्ट्र की 48 सीटें पर जीत हासिल करने के लिए महायुति ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। आज महायुति ने गठबंधन में बेहतर तालमेल के लिए मंत्रियों की विशेष कमेटी बनाई है।लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसकी तपिश अब महाराष्ट्र की राजनीति में दिखने लगी है। लोकसभा सीट ज्यादा से ज्यादा लाने के लिए हर पार्टी जी-तोड़ कोशिश में लग गई है। इसकी झलक आज महायुति के एक फैसले से दिखना शुरू हो चुका है। महायुति ने राज्य की 48 सीटें जीतने के लिए अपने मंत्रियों की एक विशेष कमेटी गठित की है, जिसका काम होगा कि उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्लानिंग और स्टार प्रचारकों के लिए कौन से स्टार प्रचारक की सभा करवाई जाए आदि।इस विशेष कमेटी में बीजेपी, शिवसेना (शिन्दे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) पार्टी की तरफ से 2-2 मंत्री शामिल किए जाएंगे। जो सभी उम्मीदवारों और पार्टी नेताओं के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे, जिससे चुनाव के वक्त कोई परेशानी न खड़ी हो। इस कमेटी के लिए पार्टियों ने अपने-अपने मंत्रियों के नाम दे दिए हैं। इनमें बीजेपी से गिरीश महाजन और रविन्द्र चव्हाण, शिवसेना से शंभुराजे देसाई और उदय सामंत और एनसीपी अजित पवार गुट से धनंजय मुंडे और अनिल पाटिल को जगह दी गई है।जानकारी दे दें कि महायुति में अब तक बीजेपी ने 24 उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं, शिवसेना शिंदे गुट ने 10, अजित पवार की एनसीपी ने 5 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस तरह एनडीए के कुल 48 सीटों में से 39 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। बाकी बची 9 सीटों पर उम्मीदवारों का घोषणा बाकी है। महायुति में सतारा, नासिक,संभाजीनगर (औरंगाबाद),ठाणे,पालघर, रत्नागिरी-सिंघुदुर्ग, दक्षिण मुंबई और उत्तर पश्चिम मुंबई विवादित सीटें बताई जा रही हैं। वहीं, रत्नागिरी-सिंदुदुर्ग सीट पर बीजेपी और शिवसेना (शिन्दे गुट), नासिक सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) में पेंच अभी भी फंसा हुआ है। यहां भी उम्मीदवार घोषित होना अभी बाकी है।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
6 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
7 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी