Uncategorizedताज़ा ख़बरें

कौशाम्बी :यूपी के इस जिले में पुलिस और गो-तस्‍करों के बीच हुई मुठभेड़, एक तस्‍कर के पैर में लगी गोली, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ जनपद के कोखराज व सैनी के अलावा वाराणसी बांदा इटावा व चंदौली में भी कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके लिए गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं आरोपित रेहान पर चंदौली जनपद के सैयद रजा थाना में बीते वर्ष गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

कौशांबी। कोखराज पुलिस ने रोही गांव स्थित ओवरब्रिज के नीचे से अंतरजनपदीय गो तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित के खिलाफ लिखा-पढ़ी की गई। साथ ही तमंचा व कारतूस को पुलिस ने कब्जे में लिया।
कोखराज पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गोवंश लदे एक कंटेनर को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी अंदावां गांव के समीप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर से 30 गोवंश बरामद किए। साथ ही गोशाला के सुपुर्द किया।वहीं, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर तस्करों की तलाश शुरू कर दी। एसपी के मुताबिक शुक्रवार की भोर कोखराज पुलिस गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि गोवंश लदा कंटेनर छोड़कर फरार हुए तस्करों का एक साथी इस समय रोही स्थित ओवरब्रिज के नीचे खड़ा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!