जिला पंचायत सदस्यों ने सामान्य सभा में बैठक का किया बहिष्कार आंगनबाड़ी में हुई भर्तियो को लेकर जताई नाराजगी
जिला पंचायत सदस्यों ने सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार कियाः क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं होने से नाराजगी जताई, बोले- आंगनवाड़ी में नियम विरुद्ध नियुक्तियां हुईं संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन रायसेन जिला पंचायत में बुधवार को समान्य सभा की बैठक का बहिष्कार जिला पंचायत के सदस्यों ने कर दिया। सदस्यों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं हो रहे हैं। यहां तक की जो स्वीकृत कार्य हैं वह भी अभी तक शुरू नहीं हो पाए। आंगनवाड़ी में नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्तियां कर दी गई। सदस्यों का कहना है लोकसभा चुनाव सर पर है और वह क्षेत्र में किस मुंह से जाएं उनसे क्षेत्र की जनता सवाल-जवाब करती है। सदस्यों ने कहा कि हमारे जिला पंचायत में कोई सुनवाई नहीं होती। कई सदस्यों को तो रात 9 बजे आज (बुधवार) की बैठक के विषय में बताया गया था। बैठक में सदस्य बोले- नहीं होती सुनवाई बुधवार को जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष सहित करीब 15 सदस्य मौजूद थे। जैसे ही बैठक शुरू हुई जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह यादव ने जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया से कहा कि हम इस बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। हमारे क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं किए गए हैं यहां तक की हमारे कहने पर क्षेत्र में हैंडपंप तक नहीं लगाया गया। इसके बाद सभी सदस्य बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गए। कलेक्टर अरविंद दुबे के पास पहुंचे सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, सदस्य लोकेश कुमार मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र सिंह बघेल, सपना लवेरिया, कुंवर बाई, कीर्ति धाकड़,कमलेश ऊइके, चंदा चौहान, प्रीति मालवीय, सीमा पोर्ते, सहित अन्य सदस्य कलेक्टर अरविंद अरविंद दुबे के पास पहुंचे और अपने क्षेत्र में नहीं हो रहे निर्माण कार्य सहित अन्य विषयों से उनको अवगत करवाया। सभी जिला पंचायत सदस्य की बात को कलेक्टर अरविंद दुबे ने गंभीरता से लिया। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सदस्यों को आश्वासन देते हुए अगली बैठक तक उनकी समस्या का समाधान करने की बात करते हुए फिर से बैठक में शामिल होने को कहा गया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
2 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।
2 days ago
मुस्कान अभियान, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
कोटा शहर में पुलिस की मनमानी बच्ची के हाथ से छीना मोबाइल
2 days ago
पुलिस का अत्याचार
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गंगाजल की कसम .और खौफनाक कत्ल. सीएम सीटी गोरखपुर मे अवैध संबंधों का लहू से सना अंत। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
पटियाला हाउस पंजाब। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरिंदर सिद्धू ने 1अप्रैल को बिक्रमदीप की जमानत याचिका यह कहकर खारिज कर दी कि आरोप गंभीर प्रकृति के है । पटियाला हाउस पंजाब से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट