रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब – इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति क्या रहने वाली है इसको जानने के लिए आप पंजाब यूथ विंग के राज्य सचिव और ब्लाक प्रभारी सौरभ बहल से बातचीत की गई। बहल ने बताया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के सशक्त नेतृत्व में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब और देशभर में शानदार प्रदर्शन करेगी। पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और निश्चित तौर पर हम शत-प्रतिशत जीत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस ने राज्यहित के खिलाफ पंजाब में कार्य किया है जिसके चलते कभी देश का सबसे खुशहाल प्रदेश आज पिछड़े राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। लेकिन अब मुख्यमंत्री भंगवत मान की सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि पंजाब फिर से सम्पूर्ण खुशहाल राज्य बने और इस संकल्प को लेकर पंजाब की जनता हमारे साथ एकजुट होकर खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी एनडीए जो 400 पार का नारा लगा रहे है, इस बारे में बहल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा पिछले दस सालों से देश की जनता को गुमराह कर रही है। आज देश में बेरोज़गारी, मंहगाई चर्म सीमा पर है। देश का किसान, युवा और सभी वर्गों में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है। निस्संदेह देश में इंडिया गंठबंधन की सरकार बनेगी और अरविंद केजरीवाल उसमे अहम भूमिका निभाएंगे।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
2 weeks ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस