Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशपंजाबराजनीति

भाजपा लोकसभा चुनावों में कईं मौजूदा सांसदों का टिकट कटने वाला है

भाजपा लोकसभा चुनावों में कईं मौजूदा सांसदों का टिकट कटने वाला है

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब — इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी केवल जमीनी फीडबैक के आधार पर ही अपने उम्मीदवारों को टिकट देने जा रही है। सही फीडबैक न मिलने पर किसी भी सांसद का टिकट काटा जा सकता है। इस लिस्ट में कुछ मौजूदा केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी  विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से अपने मौजूदा लोकसभा सदस्यों का ‌फीडबैक प्राप्त कर रही है ताकि सही उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतारे जा सकें। पहली सूची एक दो दिन में जारी करने की संभावना है और इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी जैसे बड़े नाम शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को भी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसमें निर्मला सीतारमण , ज्योतिरादित्य सिंधिया , भूपेन्द्र यादव‌ जैसे बड़े नाम शामिल होने की संभावना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!