
परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किया सेवा से पृथक 
न्यूज दिगौड़ा
आंगनबाड़ी केंद्र को सही ढंग से संचालित नहीं करना , बच्चों को पोषण आहार वितरण नहीं करना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उस समय महंगा पड़ गया । जब परियोजना अधिकारी ने उन्हें सेवा से पृथक कर दिया । यह मामला कहीं और का नहीं बल्कि टीकमगढ़ जिले की एकीकृत महिला और बाल विकास परियोजना दिगौड़ा का है ।
एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दिगौड़ा कृपाल आठया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र केशवगढ़ – ब की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका जैन को सेवा से पृथक किया गया है । परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका जैन के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र को विधिवत रूप से संचालित नहीं किया जा रहा था । साथ ही उनके द्वारा बच्चों को पोषण आहार भी नहीं दिया जा रहा था । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सही तरीके से निर्वाहन न कर रही थी । निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विधिवत रूप संचालित करने शासन स्तर से आने वाले पोषण आहार को बच्चों को वितरण करने के निर्देश दिए गए । लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी । जिसके चलते उन्हें सेवा से पृथक किया गया । परियोजना अधिकारी कृपाल आठया का कहना है कि जो भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों और दायित्वों का सही ढंग से निर्वाहन नहीं करेगा । उसको सेवा से पृथक किया जाएगा । उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र विधिवत रूप संचालित हों तथा शासन की योजना का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों को मिलें । यह हमारी प्राथमिकता है । इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।
