ताज़ा ख़बरें

आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व

आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व

राजा खान रिपोर्टर:- देश 24 लाइव न्यूज़

दल्ली राजहरा!सेजेस नयाबाजार राजहरा में स्वतंत्रता दिवस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के गोरे जी के द्वारा तिरंगे झंडे राष्ट्रध्वज ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई ।

विद्यालय में हुआ राष्ट्रीय एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जिसमें बच्चों ने उत्साहित भाव से भाग लिया ,बच्चों के देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुति गीत कविता भाषण इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुति रही ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती रुखमणी कुशवाहा जी कार्यक्रम अध्यक्षता आदरणीय श्री एम के गोरे सर जी ने किया विशिष्ट अभ्यगत की श्रृंखला में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सर्व श्रीमती बानो मैम,मंजू मैम,कौर मैम ,अंगेजी माध्यम की प्रभारी सुश्री साक्षी साहू मैम, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक श्रीमती बेडसी सूमोथ मैंम,प्राथमिक प्रधान पाठक आदरणीय रेड्डी सर,अतिथि दीर्घा में विराजमान रहे, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता आदरणीया श्रीमती शैली सिंह एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती भूमिजा सार्वा जी ने किया ,आभार एवं सभा समापन की घोषणा सहायक शिक्षिका श्रीमती दीलप्रीत कौर भाठिया जी ने किया,कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेजेस नया बाजार राजहरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ साथ व्याख्यातागण, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ विशेष योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!