ताज़ा ख़बरें

सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे

*सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी रहे उपस्थित।*

टीकमगढ़। आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर गर्ल्स कॉलेज में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी 195 वीं जयंती पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।उनके मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस, वीरता और त्याग का परिचय देने वाली वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन सभी भारतीयों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सभी ने उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी,सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, महामंत्री मनोज देवलिया व इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,पूरन लोधी, विकास यादव, प्रजातंत्र गंगेंले, अभिषेक खरे रानू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, सुशीला राजपूत, पूनम अग्रवाल,विभा श्रीवास्तव, आरती साहू, बंसतराम राजपूत,लखन राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, प्रफुल्ल द्विवेदी,विजय पटैरिया, हरप्रसाद कुशवाहा, मनोहर लोधी ,बृजेंद्र लोधी, सतेंद्र ठगन, बंसतराम राजपूत, दुष्यंत सिंह,मानसिंह लोधी, राधवेन्द्र सिंह राजपूत, पंकज प्रजापति, रोहित वैसाखिया, आकाश अवस्थी,हनी जैन, रानू नायक, निर्मल नीरज शर्मा, अंशुल सोनी, विक्रम मिश्रा, चंद्रभान लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!