दल्ली राजहरा: रजा यूनिटी फाउंडेशन की एक आवश्यक बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें आगामी ईद मिलाद-उन-नबी के त्योहार को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर पर्व के दिन क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का आग्रह किया।
सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार समाज में अमन, चैन और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन क्षेत्र में विशाल जुलूस और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। पर्व की पवित्रता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हुड़दंग को रोकने के लिए शराब दुकानों एवं उसकी बिक्री का बंद होना बेहद जरूरी है।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
पत्र के माध्यम से रजा यूनिटी फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहार के दिन को ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया जाए। साथ ही, अवैध रूप से होने वाली शराब की बिक्री और कोचियों पर सख्त निगरानी रखने हेतु पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया जाए। फाउंडेशन ने उम्मीद जताई है कि कानून-व्यवस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय लेगा।
इस अवसर पर रजा यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकारिणी के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बलदाऊ जी मंदिर में श्री रामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्री राम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंच
6 days ago
एग्रीस्टैक और बकेटिंग पूर्ण कराने वाले किसान ही बेच सकेंगे धान
7 days ago
भीषण सड़क हादसाः मरकाटोला घाट् पर गेहूं भरे ट्रक ने ख़राब खड़ी हुई माजदा को मारी टक्कर, 6 की मौके मौत, 7 घायल
1 week ago
जनपद पंचायत बल्देवगढ प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट करने का आरोप सचिवों में आक्रोश। दबंगों के होंसले बुलंद
1 week ago
जनपद पंचायत बल्देवगढ प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट करने का आरोप सचिवों में आक्रोश। दबंगों के होंसले बुलंद
1 week ago
आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , चपेट में आईं ग्राम पथराटोला की तीन महिलाएं
1 week ago
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस नया बाजार राजहरा में स्वच्छता अभियान
1 week ago
पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी के महत्व को सबसे ऊपर बताया
1 week ago
खरगापुर स्थित जानकीबाई आवासीय हॉस्टल से तीन छात्र गायब परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई 2 छात्र सातवीं एक छात्र चौधरी क्लास का बताया जा रहा है सीसीटकैमरे खंगाले जारहे हैं
2 weeks ago
महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा आग्रह ज्ञापन पत्र