
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण

राजा खान रिपोर्टर:- देश 24 लाइव न्यूज़
दल्ली राजहरा |भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के कार्यालय (मोजेस भवन) स्थित स्थानीय कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा द्वारा पार्टी कार्यालय में स्थापित भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कॉमरेड अनिल यादव एवं राजेंद्र बेहरा ने मिलकर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में जोरदार देशभक्ति के नारे लगाए गए। नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से देशभक्ति गीतों का गायन किया। इससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान से मिली है। उनके आदर्शों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव, छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, अजय नारायण मिश्रा, गौतम बेरा, इन्द्र कुमार साहू, नसीम कुरैशी, विजेंदर, राजेंदर, अमरीक सिंह, हरिशंकर राव, आर.के. सोनटेके, बलवंत, दुबे जी, पंकज ताम्रकार, जोहन, चंद्रभान, युवराज, अमन एवं रौनक सहित बड़ी संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

