ताज़ा ख़बरें

राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज

राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज

राजा खान रिपोर्टर:- देश 24 लाइव न्यूज़ 

दल्ली राजहरा!सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद के लिए दल्लीराजहरा के युवाओं ने 15 अगस्त 2026 को एक प्रेरणादायक शुरुआत की है। युवाओं की इस पहल को ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ नाम दिया गया है।

​ग्रुप के संस्थापक (करुटोला निवासी) लीलेश्वर सोरी एवं उनके मित्रों ने बताया कि इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य एक्सीडेंट में घायल लोगों को समय पर मदद पहुंचाना और आर्थिक रूप से अक्षम लोगों की सेवा करना है।

साप्ताहिक अंशदान से जुटाएंगे सहायता राशि :-

ग्रुप के नियमों के अनुसार, इससे जुड़े सदस्य प्रति सप्ताह शनिवार को अपनी स्वेच्छा और क्षमतानुसार ₹50 या उससे अधिक का दान करेंगे। इस प्रकार एकत्रित धनराशि का उपयोग आपातकालीन स्थितियों और गरीब मरीजों के इलाज में किया जाएगा।

​पहल के पहले शनिवार को ही सदस्यों ने मिलकर ₹1,000 की शुरुआती राशि एकत्रित कर ली है।

  सदस्यों का कहना है कि:-

ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि वे जिन कठिन परिस्थितियों और अभावों में बड़े हुए हैं, वैसी स्थिति आज किसी और को न झेलनी पड़े—इसी सोच के साथ उन्होंने यह कदम उठाया है।

​इस नेक कार्य में प्रमुख रूप से जी. आर. सोरी सर, अश्विनी, लीकेश, विकास, आशीष, संजना, सिक्कू, महेश, मनीष, गौरव, हेमेश, फिरोज और गज्जू समेत कई युवा सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!