
मधुबनी, 15 अगस्त 2026 शनिवार देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
#सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर थाना परिसर में थानाध्यक्ष #मंजूला मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस जवानों ने सलामी दी और पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। राष्ट्रीय गान के बाद सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्वजारोहण के पश्चात थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, गृह रक्षकों और बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
“आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ये आजादी हमें भगत सिंह, गांधी, सुभाष और लाखों शहीदों की कुर्बानी से मिली है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस आजादी की रक्षा करें। रुद्रपुर थाना परिवार संकल्प लेता है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही नशा मुक्ति और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।”
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश सेवा और सामाजिक कार्यों में आगे आएं। “विकसित भारत @ 2047” के सपने को साकार करने में पुलिस और जनता की साझेदारी जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता, सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं।
थाना परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे माहौल में देशभक्ति के गीत बजते रहे। कार्यक्रम में थाना के सभी पुलिसकर्मी, चौकीदार, गृह रक्षक जवान के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए ग्रामीण और सम्मानित लोग शामिल हुए।



