Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

नगर को साफ सुथरा बनाने में सभी नगरवासियों का सहयोग जरूरी- नरेंद्र गुप्ता

एसडीएम कॉलोनी वार्ड से अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा की गई विशेष साफ सफाई अभियान की शुरुआत


चित्रकूट29फरवरी2024

नगर को साफ सुथरा बनाने में सभी नगरवासियों का सहयोग जरूरी- नरेंद्र गुप्ता

एसडीएम कॉलोनी वार्ड से अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा की गई विशेष साफ सफाई अभियान की शुरुआत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी में वार्ड नंबर 3 एसडीएम कॉलोनी से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत शासन द्वारा नियुक्त स्वच्छता योद्धा/
अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता कराई गई और नालियों व गलियों की विधिवत साफ सफाई कराकर स्वच्छता का संदेश दिया। नगर वासियों से अपील की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक नगरी चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने के लिए संकल्पित है इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी का सहयोग भी जरूरी है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी भारत को तथा अपने उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में अनेकोंनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर पूरे विश्व में अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं ।स्वच्छता ही सेवा है, के मिशन को ध्यान में रखकर पालिका के सभी सभासद, अधिकारी ,कर्मचारी नगर को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रयत्नशील हैं । स्वच्छता अभियान नगर के सभी 25 वार्डों में निरंतर चलता रहेगा । साफ सफाई तभी बनी रहेगी जब सभी लोग जागरुक होंगे ,अपने घरों का कूड़ा करकट कूड़ा गाड़ी में ही डालने का काम करें । घरों के आसपास खाली पड़ी जगह पर या नालियों पर कूड़ा करकट डालने का काम न करें ।‌गंदगी से तमाम संक्रामक बीमारियां होती हैं, जिससे लोग बीमार पड़ जाते हैं, इसलिए देश के प्रधानमंत्री जी ने चित्रकूट को साफ और सुंदर करने के लिए हम सबको जिम्मेदारी सौंपी है ।इस जिम्मेदारी का निर्वाह सभी चित्रकूट वासियों को करना है। अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने कहा कि स्वच्छ चित्रकूट सुंदर चित्रकूट बनाने के लिए नगर पालिका हमेशा काम कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला शिव कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन पूरे नगर निकायों में काम कर रहा है, राजापुर, मानिकपुर ,कर्वी और मऊ चारों निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है। सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका में स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सभी संसाधन मौजूद हैं ,पूरी टीम हर वार्ड में लगातार साफ सफाई का काम कर रही है। इसके अलावा शासन की मंशानुरूप समय-समय पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है गुरुवार को शासन के निर्देश पर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम कॉलोनी में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया ,लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विशेष स्वच्छता अभियान में भाजपा नेता सभासद एसडीएम कॉलोनी नीतू चंद्रप्रकाश, शास्त्री नगर की सभासद शंकर प्रसाद यादव , नगर पालिका के शारदा प्रसाद तिवारी,सुरेश राम, मोहल्ले के बुजुर्ग सुंदरलाल मिश्रा महेश शुक्ला बद्रीविशाल दीवान जी प्रेम बाबूजी शिव प्रसाद पंचम लाल पद्मेंद्र त्रिपाठी मधुसूदन मिश्रा राम विशाल यादव, सफाई नायक महफूज खान सुनील अमित आदि लोग मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!