विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई हिंदू राष्ट्र को लेकर भरी हुंकार मीरा रोड में टी राजा सिंह की रैली का जलवा।
मुंबई/महाराष्ट्र: ठाणे जिले में आने वाला शहर और मुंबई से सटे क्षेत्र मीरा रोड-भायंदर में मीरा रोड पर तेलंगाना बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह ने हिंदू रैली निकाली। इस मौके पर टी राजा सिंह अपने अंदाज में दिखे। टी राजा सिंह ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठाते रहेंगे टी राजा सिंह ने औरंगजेब के हवाला देकर हिंदुओं पर हुए जुल्म और अत्याचार का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस कालखंड में बहुत से मंदिर तोड़ दिए गए। शिवलिंग पर मांस के टुकड़े फेंके जाते थे। उन्होंने जीजाबाई की कहानी सुनाई और कहा कि जीजाबाई ने संकल्प लिया था कि उनकी कोख से जो बेटा जन्म लेगा वह औरंगजेब की सेना से युद्ध करेगा। तेलंगाना बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मीरा रोड पर रैली निकाली। इस रैली में टी राजा सिंह एक बार फिर गरजे। टी राजा सिंह ने कहा कि बहुत सारे लोग रोकने में लगे हुए थे। लेकिन ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो उन्हें मीरा रोड आने से रोक सके। टी राजा सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज और औरंगजेब के जरिए निशाना साधा। टी राजा सिंह रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शिवनेरी के किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म से पहले औरंगजेब राजा था। वह हिंदुओं पर जुल्म अत्याचार करता था। मंदिरों को तोड़ता और धर्मांतरण कराता था। टी राजा सिंह ने कहा कि हम हिंदू आप लोग संकल्प लीजिए कि जब तक जिएंगे तब तक हिंदू राष्ट्र के लिए संघर्ष करेंगे। टी राजा सिंह की रैली में उमड़ी भीड़ से हिंदू राष्ट्र का संकल्प लेने की अपील की। टी राजा सिंह का कहना है कि आप लोग भाग्यशाली हो कि आपने महाराष्ट्र की धरती पर जन्म लिया है। टी राजा सिंह ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ हमें लड़ना है। सनातन रैली में मीरा भायंदर से विधायक गीता जैन भी टी राजा सिंह के साथ गरजी। उन्होंने ने मीरा रोड की हिंसा के बाद जिस बयान पर विवाद हुआ था। उसे फिर दोहराया और कहा कि वे 15 मिनट का समय मांगते है। हम कहते है कि सिर्फ 5 मिनट ही चाहिए। जब मीरा रोड के मुस्लिम इलाके से रैली गुजरी। इस दौरान टी राजा सिंह एक बड़ी गाड़ी पर और स्थानीय विधायक गीता जैन मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को टी राजा सिंह ने संबोधित किया। स्थानीय विधायक गीता जैन ने कहा कि जब तक हिंदू राष्ट्र नही बनेगा तब तक देश के हिंदू शांत नही बैठेंगे। रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज के खूब जयकारे लगे। टी राजा सिंह ने पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती यानी 19 फरवरी को अपनी रैली रखी थी, लेकिन बाद में रद्द कर दिया था। इसके बाद 25 फरवरी की तारीख का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस ने परमिशन देने से मना कर दिया था। इसके बाद टी राजा सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी और भड़काऊ भाषण नही देने को कहा था। उसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मिल गई। मीरा रोड में रैली निकालने से पहले टी राजा सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। टी राजा सिंह ने कहा उनके कार्यक्रमों में कोई दंगा फसाद नही होता है। टी राजा सिंह ने कहा कि जो भारत माता की जय बोले वह अच्छा मुसलमान है।जो वंदे मातरम् गीत गाए वह अच्छा मुसलमान है।जिस देश में रहकर जिसे देश की जय बोलने में शर्म नही आती है वह अच्छा मुसलमान है। टी राजा सिंह ने स्थानीय विधायक गीता जैन को अपनी बहन बताया है। टी राजा सिंह ने कहा कि मेरे चुनाव में उन्होंने ने मेरी बहुत मदद की थीं।
गोपालगंज जिला के लोहरपटी नेचुआ जलालपुर की अमृता सागर आन बान शान है तथा इनकी पुस्तक अनमोल है।
2 days ago
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
2 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
2 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
2 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
2 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
2 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
2 days ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
2 days ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट