बॉम्बे हाईकोर्ट ने मीरा भायंदर के लिए रैली की इजाजत टी राजा सिंह को दे दी है।
मुंबई/ महाराष्ट्र. मीरा भायंदर में जहां 21 जनवरी को हिंसा का मामला सामने आया था। और उस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई हुई जिसमें बुलडोजर एक्शन और कुछ गिरफ्तार किए गए थे। और राजनैतिक गलियारों में भी यह मुद्दा काफी तूल पकड़ रहा था। लेकिन प्रशासन की सूझ बूझ से मामले को कंट्रोल में कर लिया गया। कुछ दिन बाद फिर से कुछ बवाल खड़ा ना हो जिसके चलते मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने टी राजा सिंह की रैली को अनुमति देने से मना कर दिया था। तेलंगाना बीजेपी विधायक टी राजा सिंह अब मीरा रोड में रैली कर सकेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त टी राजा सिंह को रैली की इजाजत दे दी है। कुछ दिनों पहले मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने टी राजा सिंह की रैली को अनुमति देने से मना कर दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की रैली और शोभायात्रा के कुछ शर्ते लगाई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि टी राजा सिंह भड़काऊ भाषण नहीं देंगे। टी राजा सिंह 25 फरवरी को मीरा रोड में अपनी रैली रखी है। पहले उन्होंने अपनी रैली 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी की जयंती पर रखी थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया था। ज्ञात हो कि पुलिस की अनुमति नहीं देने पर टी राजा सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने टी राजा सिंह को भड़काऊ भाषण नहीं देने को कहा, इसके साथ ही कोर्ट ने पूरी रैली और शोभायात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग करने को कहा है। टी राजा सिंह अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद 25 फरवरी शाम 5 बजे रैली निकलाएंगे। टी राजा सिंह ने पहले 19 फरवरी को अपनी रैली रखी थी, टी राजा सिंह के मीरा रोड आने के ऐलान के बाद एआईएमआईएम नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान ने भी मीरा रोड जाने का ऐलान कर दिया था। टी राजा सिंह की रैली रद्द होने के बाद भी वारिस पठान ने मीरा रोड जाने की कोशिश की थी। तब पुलिस ने उन्हें दहिसर से आगे बढ़ने पर अरेस्ट कर लिया था। पुलिस कार्रवाई पर भड़के वारिस पठान ने कहा था कि मैं मीरा रोड फिर जाऊंगा। मीरा रोड किसी के बाप की जागीर नहीं है। खैर उन बयानबाजी से कोई फर्क नहीं है जनता में शांति का माहौल है। प्रशासन शासन द्वारा मीरा भायंदर का माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
2 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
4 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
4 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
5 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
5 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प
5 days ago
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
5 days ago
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇨🇮
5 days ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस