54 डेटोनेटर मिलने पर मचा हड़कम। कल्याण रेलवे पुलिस बम स्क्वाड मौके पर पहुंची।
महाराष्ट्र मुंबई/ ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बुधवार दोपहर डेटोनेटर विस्फोटक मिलने पर हड़कम मच गया। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत में एक बरगद के पेड़ के नीचे एक बक्से में कुल 54 डेटोनेटर बरामद किए गए। कल्याण स्टेशन पर काम करने वाला एक सफाई कर्मचारी को बॉक्स पर संदेह हुआ और उसने कल्याण रेलवे पुलिस को सूचित किया। उसके बाद कल्याण रेलवे पुलिस बम स्क्वाड, सिटी पुलिस, डॉग्स स्कॉट, एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और दो बक्सों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को शक है कि इस डेटोनेटर की मदद से जिलेटिन डालकर बड़ा विस्फोट किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्केलेटर के पास में एक बॉक्स में 54 डेटोनेटर बरामद किए गए। जिससे कल्याण रेलवे स्टेशन इलाके में हड़कम मच गया। बुधवार शाम को चार बजे दिन में कल्याण रेलवे पुलिस को एक कॉल मिली। इसके बाद कल्याण रेलवे पुलिस संज्ञान में लेते हुए तुरंत मौके पर पहुंची। और कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो बक्से मिले। जिसमें से बॉक्स में एक डेटोनेटर था। इसकी सूचना तुरंत बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को दी गई। और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद डेटोनेटर को कब्जे में लिया गया। कल्याण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी संख्या में आवजाही रहती है। भीड़ भाड़ वाले समय में यह घटना सामने आते ही कल्याण रेलवे स्टेशन इलाके में सनसनी फैल गई। और यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वैसे तो रेलवे पुलिस, बम स्क्वाड, कल्याण डीसीपी घटना की जांच कर रहे है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। और पुलिस इस मामले को गंभीरता से कई एंगल से जांच कर रही है। कल्याण रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक कौन लाया? कब लाया? कैसे लाया? रेलवे स्टेशन पर क्यों रखा गया? बहुत सारे सवाल खड़े हो रहे है। हमेशा भीड़भाड़ वाले कल्याण रेलवे स्टेशन पर डेटोनेटर मिलने के बाद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। डीसीपी मनोज पाटिल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण रेलवे स्टेशन पश्चिम दिशा में 54 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए गए है। और कहा कि शुरुवाती जांच में हम कह सकते हैं कि इसका इस्तेमाल कुओं या खदानों में जिलेटिन ब्लास्ट के लिए किया जाता है। इसकी जानकारी हमें सफाईकर्मी के माध्यम से मिली। जांच के अनुसार बैग उसी जगह मिला। पता चला कि यह तो सिर्फ डेटोनेटर है इसके विस्फोट होने की संभावना नही है। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध है। घटना की सूचना कल्याण लोहमार्ग पुलिस स्टेशन में दी गई है। और उसे कौन कब कैसे क्यों किस लिए लाया पुलिस जांच की जांच जारी है।
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
1 day ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
2 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
2 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
2 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
4 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
5 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
5 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
5 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प