जन विश्वास यात्रा’ पर निकले तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा – विश्वास यात्रा में दिख रहा भीड़ पैसे और जात-पात के नाम पर लाई गई भीड़ है, बिहारियों को आज भी लालू राज की गुंडागर्दी याद है*
*’जन विश्वास यात्रा’ पर निकले तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा – विश्वास यात्रा में दिख रहा भीड़ पैसे और जात-पात के नाम पर लाई गई भीड़ है, बिहारियों को आज भी लालू राज की गुंडागर्दी याद है* *पटना* तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं, ताकि पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगों से अपनी बात कह सकें। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर लें इससे क्या हो जाएगा? नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले थे इससे बिहार में कितने बदलाव आ गए? बिहार में किन समस्या का समाधान हो गया? देश भर में राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हैं कितना बिहार के लोगों को न्याय मिल गया? बिहार में इनके जन विश्वास यात्रा करने से क्या हो जाएगा? बिहार में पिछले 30 बरस से लालू-नीतीश का राज है। बिहार में और सबसे ज्यादा विश्वास तोड़ने का काम भी उन्होंने ही किया है। 30 बरस से न गरीबी कम हुई न ही बिहार के लोगों ने खुद को पलायन करने से रोक पाया है। शिक्षा की व्यवस्था सुधरी नहीं रोजगार मिला नहीं तो आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं? *जात-पात, हिन्दू-मुसलिम, भ्रस्टाचार, गुंडागर्दी ये हैं RJD के कैरेक्टर जिनसे ऊपर उठ कर तेजस्वी यादव राजनीति नहीं कर सकते हैं: प्रशांत किशोर* विश्वास यात्रा में लोग आयेंगे भीड़ दिखेगी। भीड़ पैसे के नाम पर जात के नाम पर काडर कुछ लोग को इकट्ठा कर लेंगे। तेजस्वी को इस बार यह समझ लेना चाहिए कि काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसबार जनता उनसे नहीं बरगलने वाली है। बिहार के जिन लोगों ने लालू यादव और उनके बच्चों की सरकार को देखा है वो मानते हैं कि ये लोग जात-पात, हिन्दू-मुसलिम, भ्रस्टाचार, गुंडागर्दी से ऊपर उठ कर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये 4 बिंदु RJD के कैरेक्टर में है और इनसे ऊपर उठकर ये नहीं आ सकते।
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
4 hours ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
5 hours ago
आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
6 hours ago
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण
6 hours ago
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
1 day ago
जन सेवा सीमित द्वारा लगाए
2 days ago
भारतीय स्टेट बैंक राजहरा और व्यापारी संघ के साझा प्रयास से सुलझी दल्ली राजहरा में चिल्लर की समस्या
2 days ago
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेवा से पृथक
3 days ago
डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल का जन्म दिन सदभावना