Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

​”उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

​बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल व तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के नाम इंचार्ज अधिकारी तहसीलदार मनोहर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
​वहीं बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ बबेरू के अध्यक्ष प्रभुद दत्त पांडे अपने संघ के पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।”
वही भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने बताया कि इसके पहले भी उप जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं और आज भी अपनी प्रमुख आठ मांगो को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है जिनमें प्रमुख मांग लो वोल्टेज की समस्या व नहरों में पानी छोडा जाए घूम रहे अन्ना जानवर को बंद किया जाए एवं सभी केंद्रों में डीएपी व यूरिया आदि की पर्याप्त रूप से मात्रा उपलब्ध कराई जाए आदि प्रमुख मांगों को लेकर आज एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया है अगर हमारी मांगे ना पूरी हुई तो 48 घंटे में रोड भी जाम किया जाएगा क्योंकि किसानों की धान की रोपाई का समय चल रहा है लेकिन विद्युत न मिलने से किसानों को अनेक प्रकार की समस्याएं आ रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!