दल्ली राजहरा के सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग नया बाजार पर तेज रफ्तार का कहर आज फिर देखने को मिला। आज शाम मधुबन जनरल स्टोर्स के सामने मारुति ईको क्रमांक CG 24 S 3395 ने रोड के किनारे खड़े एक वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध काफी दूर तक घसीटते चले गए। बुजुर्ग की मौके पर ही गंभीर चोटें आई और बाद में अस्पताल में पहुचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विश्राम साहू, उम्र 66 वर्ष, निवासी सुभाष चौक दल्लीराजहरा के रूप में हुई है। मूलतः वह बालोद जिले के ग्राम आरोद लाटॉबोड़ के रहने वाले थे और पूर्व में भिलाई इस्पात संयंत्र बीएसपी में कार्यरत थे।
आस पास के लोगों ने बताया कि मारुति ईको बस स्टैंड की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण गलत साइड में चली गई। इसी दौरान रोड किनारे खड़े विश्राम साहू को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ईको ने आगे रामदेव गल्ला भंडार के पास खड़ी एक सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 07 को 4290 को भी ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
हादसे के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत शासकीय आपदा सेवा 112 को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विश्राम साहू को तत्काल चिखला कसा स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही दल्ली राजहरा पुलिस मौके पर पहुँचकर मारुति ईको को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य बाजार क्षेत्र में बस स्टैंड से बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसे का कारण बनते हैं , सड़क पर बेतरतीब वाहनो का खड़ा होने ही दुर्घटना का मुख्य कारण है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस नया बाजार राजहरा में स्वच्छता अभियान
3 days ago
पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी के महत्व को सबसे ऊपर बताया
3 days ago
खरगापुर स्थित जानकीबाई आवासीय हॉस्टल से तीन छात्र गायब परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई 2 छात्र सातवीं एक छात्र चौधरी क्लास का बताया जा रहा है सीसीटकैमरे खंगाले जारहे हैं
4 days ago
महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा आग्रह ज्ञापन पत्र
5 days ago
मंडी मुख्य चौराहा बना अव्यवस्थाओं का बना अड्डा जिम्मेदारों अधिकारीयों पर उठ रहे सवाल
5 days ago
नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित
6 days ago
कुंडेश्वर ट्रस्ट में 20% कमीशन के आरोप से मचा बावल। क्रय समिति सदस्य का अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
6 days ago
शिक्षकों की लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई चार शिक्षकों की दो वार्वेषिक वृद्धि और असंचई प्रभाव से रोगी
7 days ago
सहुरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा