Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव में शुक्रवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान मिल एरिया थाना क्षेत्र के संदी नागिन गांव निवासी कोमल पत्नी अनिल गुप्ता के रूप में हुई है।बताया जाता है कि कोमल की शादी करीब पांच माह पहले 21 मार्च को कैर गांव निवासी अनिल गुप्ता के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अनिल भारद्वाज ने जांच के बाद कोमल को मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!