Uncategorizedताज़ा ख़बरें

उज्जैन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रारंभिक कार्यक्रम सामने आया है

उज्जैन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रारंभिक कार्यक्रम सामने आया है। इसके अनुसार यात्रा का उज्जैन आगमन 5 मार्च को संभव है। इस दौरान राहुल गांधी भगवान महाकाल के दर्शन और फिर रोड शो करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्य प्रदेश में राजस्थान के धौलपुर से प्रवेश करेगी। यात्रा राजगढ़, ब्यावरा, पचोर, मक्सी होते हुए पांच मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। यहां राहुल महाकाल के दर्शन करके रोड शो करेंगे। यात्रा उज्जैन के बाद बडऩगर होते हुए धार जिले के बदनावर पहुंचेगी। वहां आदिवासी न्याय सभा होगी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर किसान, युवा, महिला, आदिवासी सहित अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी करेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान से रवाना होने के बाद मुरैना जिले से मप्र में प्रवेश करने वाली है। यहां मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को तिरंगा झंडा सौंपा जाएगा। इसके बाद प्रदेश में यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। मुरैना में सभा होगी। सुमावली होते हुए यात्रा ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र पहुंचेगी।

यहां रोड शो होगा।

यात्रा चार मार्च को बमोरी, गुना होते हुए राघोगढ़ पहुंचेंगे और यहां रोड शो होगा। इसके बाद राजगढ़, ब्यावरा, पचोर, मक्सी होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। चिमनगंज मंडी आगर रोड से रोड शो होगा। छह मार्च को धार के बदनावर में आदिवासी न्याय सभा करते हुए कुंडी से यात्रा राजस्थान प्रवेश कर जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!