राजद कोटे के मंत्रियों के काम की समीक्षा करेगी नई नीतीश सरकार, प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोले – 2 लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी देना महागठबंधन सरकार का सबसे बड़ा फ्रॉड*
*राजद कोटे के मंत्रियों के काम की समीक्षा करेगी नई नीतीश सरकार, प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोले - 2 लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी देना महागठबंधन सरकार का सबसे बड़ा फ्रॉड* *पटना*: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हाल ही में दिया बयान “हम कहेंगे जनता से कि नौकरी दिए, आप क्या कहोगे गाली देकर सरकार बना लिए।“… अभी चर्चा में था कि नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसमें अब RJD कोटे के मंत्रियों के कामकाज की होगी समीक्षा। मामले में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि महागठबंधन सरकार में 2 लाख से अधिक शिक्षकों को दिया गया रोजगार सबसे बड़ा फ्रॉड है। इसमें आधे से ज्यादा लोग वो थे, जो पहले से नियोजित शिक्षक थे अब उन्हें राज्यकर्मी बना दिया गया है। तो ये नया रोजगार नहीं है। दूसरा जो नए लोगों को रोजगार मिला उसमें आधे से ज्यादा बिहार के नहीं हैं। नीतीश कुमार बेवकूफ आदमी खड़ा होकर खुद ही गिना रहे थे कि 12-13 राज्यों के लोग यहां आकर शिक्षक बने। लेकिन, उस सरकार की हिम्मत नहीं थी कि संख्या जारी कर बताए कि कितने बिहार के नए युवाओं को नौकरी दी? 50% से ज्यादा लोगों का सर्विस कंडीशन बदला है, उन्हें नया रोजगार नहीं मिला। बचे 50% लोगों को नौकरी दी गई है उसमें से ज्यादातर बिहार के बाहर के हैं। ये महागठबंधन के नेता तेजस्वी, नीतीश और लालू की सोच है कि हमारे बच्चे दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करे, ठेला लगाए और सब्जी बेचे और दूसरे राज्यों से लोग यहां आकर 50 हजार रुपए की नौकरी करे। ये इनकी दुर्दर्शिता दिखाता है। *ये आदमी अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी वर्ग का किसी व्यक्ति का कुछ भी भी बेचने को तैयार है: प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की लालच में देश में अपना इमेज बना रहे थे। हम यूपी, गुजरात के लोगों को बिहार में रोजगार देंगे, तो सब लोग कहेंगे कि नीतीश कुमार बहुत बड़े नेता हैं। ये आदमी अपनी कुर्सी और अपनी महत्वकांक्षा के लिए बिहार के किसी वर्ग का, किसी व्यक्ति का कुछ भी बेचने को तैयार है। ये बिहार की जनता देख रही है कि नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए, अपनी महत्वकांक्षा के लिए कुछ भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। चाहे लोगों की बलि चढ़ जाए इस आदमी को कोई चिंता नहीं है।
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला