तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले – सबसे ज्यादा विश्वास तोड़ने वाले आज जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी
*तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा' पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले - सबसे ज्यादा विश्वास तोड़ने वाले आज जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी* *राजद जैसी पार्टी जात-पात, हिंदू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी करने वालों की पार्टी है, ये इससे ऊपर उठ ही नहीं सकते: प्रशांत किशोर* *पटना*: तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर पत्रकारों ने प्रशांत किशोर से सवाल पूछे। प्रशांत किशोर ने सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव और राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा है। 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी मिटी नहीं, पलायन रुका नहीं, रोजगार मिला नहीं। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। लोग आएंगे विश्वास यात्रा में, कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। जिन लोगों ने राजद, लालू जी के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये इनका कैरेक्टर है। इन चार चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
3 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस