
गुरुग्राम। देशभर की प्रेरणादायक एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से Taazatalks Media द्वारा “द कैपिटल स्टार अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन 9 अगस्त 2026 को ओमेगा होटल, सेक्टर-45, गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का एक प्रतिष्ठित मंच बनेगा।
कार्यक्रम में लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री ईशिता दीक्षित, जो सुपरहिट धारावाहिक “अनुपमा” में “परी” की भूमिका के लिए जानी जाती हैं, बतौर मुख्य सेलिब्रिटी अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी और चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगी।
इस भव्य समारोह में उद्यमियों, चिकित्सकों, शिक्षा विशेषज्ञों, ज्योतिषाचार्यों, टैरो रीडर्स, कोच, मेकअप आर्टिस्ट, बिजनेस लीडर्स, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिभागियों को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी के हाथों अवॉर्ड एवं सर्टिफिकेट, स्टेज पर स्वयं का परिचय देने का अवसर, 15 मिनट का पॉडकास्ट इंटरव्यू, मैगज़ीन आर्टिकल, मीडिया कवरेज, सोशल मीडिया प्रमोशन, सेलिब्रिटी के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफी, प्रीमियम नेटवर्किंग एवं भव्य डिनर जैसी विशेष सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।
इस आयोजन के आयोजक डॉ. किशोर गिठाला एवं डॉ. आँचल पुरी ने बताया कि द कैपिटल स्टार अवॉर्ड 2026 का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ उन्हें सम्मान के साथ-साथ अपनी पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अवसर प्राप्त हो।
कार्यक्रम विवरण: 📅 दिनांक: 9 अगस्त 2026
🕟 समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक
📍 स्थान: ओमेगा होटल, सेक्टर-45, गुरुग्राम
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें:
📞 9509925137 | 9887025137
🌐 www.taazatalks.com


