
रायबरेली जनपद के सभी 11 विकासखंडों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) तथा 923 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) स्थापित किए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि पहले चरण में 125 ए आर जी स्टेशनों का निर्माण करना है जिसमें 55 स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उन्होंने बताया कि यह कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के WINDS (Weather Information Network and Data System) कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इससे किसानों को ग्राम पंचायत स्तर पर वर्षा, तापमान, आर्द्रता और हवा की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे बुवाई, सिंचाई और फसल प्रबंधन आसान होगा। साथ ही फसल बीमा दावों में पारदर्शिता बढ़ेगी, आपदा प्रबंधन, सूखा-बाढ़ आकलन और जल संरक्षण योजनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
बाइट अखिलेश पांडे
जिला कृषि अधिकारी


