ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना विकास खंड डोंडी ग्राम दिघवाड़ी ग्राम पंचयात चिहरो में सामूहिक विवाह आयोजित हुआ।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी छत्तीसगढ़ शासन की ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के अंतर्गत जनपद पंचायत डौंडी क्षेत्र के ग्राम दिघवाड़ी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 23 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे और अपने नए जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली। सभी विवाह पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न कराए गए, जिससे समारोह का माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। शासन की योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को सहायता राशि एवं आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी प्रदान की गई, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकें।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे और नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में जनपद उपाध्यक्ष डौंडी भोला राम नेताम, नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू, सरपंच कमिथला गावड़े एवं उप-सरपंच धर्मेंद्र मांडवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!