रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा के द्वारा समर कैंप का आयोजन 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है इस समर् कैंप के मुख्य कोच एडवर्ड स्टीफन सहायक सचिव रेलवे इंस्टिट्यूट ने बताया कि समय कैंप में अब तक 280 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है ।समर कैंप के माध्यम से बच्चों को शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके प्रतिभा को निखारने का योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है । यहां ब्रह्म कुमारी बहनों के द्वारा भी आकर उनका मैडिटेशन किया जाता है । लड़कियों के लिए भी गुड टच बेड टच की जानकारी दी जाती है । पिछले वर्ष साइबर सेल के द्वारा भी बच्चों को आकर जानकारी दी गई थी ।
उन्होंने बताया कि समर कैंप का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट के द्वारा एक माह के लिए निशुल्क किया जाता है यह आयोजन 2023 से रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है । यह चौथा साल है इसलिए इसे समर कैंप सीजन 4 का नाम दिया गया है । उन्होंने बताया कि आजकल बच्चों को साधन और जगह उपलब्ध नहीं हो पाता इसलिए वे खेल से बहुत दूर होते जा रहे हैं । बच्चे मोबाइल और टीवी के आदी होते जा रहे हैं इसमें वे अपना समय वे बर्बाद करते हैं ।जिसके कारण बच्चों को फिजिकल विकास नहीं हो पाता । हमारे रेलवे के इंस्टीट्यूट द्वारा यह सोच लाया गया कि किसी प्रकार से बच्चे यहां पर आए और किसी भी खेल हो चाहे कबड्डी हो क्रिकेट फुटबॉल या फिजिकल एक्सरसाइज जो भी हो उसे खेलें । हम 5:30 बजे यहां उन्हें बुलाते हैं उसके बाद हम बच्चों को दौड़ाते हैं जब तक उनका शरीर गर्म ना हो जाए । उसके बाद जो जिस खेल में इच्छा रखता है वह उसे खेल को खेलते हैं । फुटबॉल कबड्डी या फिजिकल गेम सारी खेल यहां पर आयोजित होती है सभी खेल के लिए हमारे पास अलग-अलग ट्रेनर नि :शुल्क सेवा दे रहे हैं । जिसमें खो खो के लिए बबलू दर्रेओ कबड्डी में धन सिंह महिला कबड्डी के लिए प्रवीण साहू , महिला कबड्डी खेमबती साहू फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे जो किसी भी खेल में शामिल नहीं हो पाते उनको लेकर इंडोर आउटडोर जैसे खेल कराती है क्रिकेट में अजमेर सिंह बच्चों को क्रिकेट की बारीकी सिखा रहे हैं और फुटबॉल में मोहम्मद फिरोज और हेमंत बच्चों को ट्रेड करते हैं ।
ग्राउंड तो बहुत छोटा है लेकिन किसी भी तरह बच्चों को मैनेज करना पड़ता है । हमारे इंस्टीट्यूट के सहयोग से हम इन बच्चों को समय-समय पर इनको नाश्ता में रोज गुड चना तो देते भी हैं और बीच में दूध की भी व्यवस्था होती है । कोई यदि समान डोनेट कर देते हैं तो वहां भी हम बच्चों को उपलब्ध कराते हैं ।बिस्कुट की भी व्यवस्था करते हैं किसी बच्चे का जन्मदिन हो तो उसे भी यहां उनके परिवार के सहयोग से सेलिब्रेट करते हैं । आप वॉटरफॉल वगैरा गए हैं तो वहां बच्चों के लिए गेम होता है वाटर गेम उसको हम लोग यहां पर बिना पानी के करवाते हैं।जिससे यहां सप्ताह में एक दिन शनिवार को बच्चों के लिए आयोजित करते हैं । इसे बच्चे भी खूब इंजॉय करते हैं ।
इनके अलावा एजुकेशन ट्रेनिंग भी देते हैं जैसे आज के बच्चे प्रतियोगिता में जाते हैं तो कम समय में सवालों को कैसे बनाना होता है यह ट्रिक उनको अलग से क्लास शाम को आयोजित कर देते हैं और जो बच्चे इस परीक्षा में जाना चाहते हैं वह इंटरेस्ट लेते हैं वह पूरा-पूरा समय देते हैं । लगभग 50 बच्चे शाम को आते हैं शाम को 5:00 बजे से 6:30 तक क्लास लेते हैं और बीच में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता भी रखते हैं जो बच्चे के प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए आयोजित होती है । ड्राइंग कंपटीशन भी यहां पर आयोजित होती है ।कभी-कभी रंगोली कभी आयोजन होता है । आज के आयोजन का सातवां दिन है रविवार को हमारा अवकाश रहता है । उन्होंने बताया कि बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा है बच्चे इस समर कैंप में बढ़ते जा रहे हैं बगल में हमारे पास एक ग्राउंड है जो अभी अनुपयोगी है यदि बीएसपी प्रशासन या नगर पालिका की ओर से उसे डेवलप कर दिया जाए तो हमारे बच्चों को खेलने के लिए एक बड़ा मैदान अलग से और मिल जाएगा ।
इस संबंध में जब पार्षद टी ज्योति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं नगरपालिका अध्यक्ष से चर्चा की थी एक बार और प्रयास करूंगी ग्राउंड को डेवलप करने के लिए अभी तक रेलवे इंस्टीट्यूट को संवारने के लिए मैंने बहुत प्रयास किया है ओपन जिम लगाया है इंस्टिट्यूट में टाइल्स भी लगाया है ।
तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने कहा कि रेलवे इंस्टिट्यूट के द्वारा नगर के बच्चों को बौद्धिक शारीरिक मानसिक विकास के लिए जो ट्रेनिंग दी जा रही है वह बहुत ही बेहतरीन है । ग्राउंड को डेवलप करने की मांग जो की गई है उसके लिए मैं अतिशीघ्र बीएसपी प्रशासन से बात कर प्रयास करूंगा कि जल्द से जल्द ग्राउंड बन जाए और बच्चों को इसका लाभ मिल सके ।
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
2 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
2 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
2 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
2 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
4 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
5 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
5 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
5 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प