बालोद जिले के जगतरा गांव में कुएं में गिरे तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदुआ कुएं से बाहर निकलते ही गांव की ओर भाग निकला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ ग्रामीण डर के कारण पास के तालाब में भी कूद गए।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन और खाट का इस्तेमाल कर रही थी। तेंदुआ कई घंटों से कुएं में फंसा हुआ था। जैसे ही खाट के सहारे उसे ऊपर लाया गया, उसने अचानक छलांग लगा दी और तेजी से गांव की तरफ भाग निकला।
घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किए बिना बाहर निकालना बड़ी लापरवाही थी। यदि पहले उसे बेहोश किया जाता, तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। तेंदुए के अचानक गांव में घुसने से महिलाएं और बच्चे खासे सहमे हुए हैं।
तेंदुए के भागने के बाद वन विभाग का अमला भी उसके पीछे गांव की ओर दौड़ा। फिलहाल टीम आसपास के जंगल और खेतों में तेंदुए की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का अनुमान है कि तेंदुआ गांव से बाहर निकलकर आसपास के जंगल की तरफ चला गया होगा। एहतियात के तौर पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।
गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में पानी की कमी होने लगी है. जिसके कारण जंगली जानवार गांव के इलाके की ओर आते है। विशेषज्ञों का मानना है कि जल स्रोतों की कमी और जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियां ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है।
ग्राम पंचायत जिनागढ़ में विधुत आपूर्ति ठेकेदार के द्वारा मनमानीपूर्ण कार्य दाह संस्कार कि जमीन पर गाड़े खम्भे किसान गिड़गिड़ाते हों गये हताश। किसान ने आत्महत्या की दी चेतावनी प्रशासन को
2 days ago
जल ही जीवन है और गंगा हमारी संस्कृति व आस्था की प्रतीक है इसे संरक्षित करना हमारा दायित्व है। प्रभारी मंत्री श्री मती कृष्णा गौर
2 days ago
संवेदनशील संवाद से सुरक्षित सफर कि ओर, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने एसपी मनोहर सिंह मंडलोई व कलेक्टर विवेक श्रोतिय के साथ 20 चालकों को पर पहनाये हेल्मेट 15 जिम्मेदार नागरिक सम्मानित
2 days ago
भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री श्री मती कृष्णा गौर व सम्भाग प्रभारी गोरव रनदिबे ने जिला बैठक में कार्यकर्ताओ को सिखाया बूथ मजबूती के साथ अनुशासन का पाठ
2 days ago
बालोद के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शनः स्टेट म्यू थाई चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड समेत कई पदक
2 days ago
पैसेंजर ट्रैन से कटकर युवक-युवती की मौत : दल्ली राजहरा-सल्हाई टोला के पास हुआ हादसा
4 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में बुन्देली जनसंवाद चौपाल से बढ़ा विश्वास टीकमगढ़ में पुलिस जनसंवाद बना बदलाव की ताकत
4 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में बुन्देली जनसंवाद चौपाल से बढ़ा विश्वास टीकमगढ़ में पुलिस जनसंवाद बना बदलाव की ताकत
4 days ago
दल्लीराजहरा में हो घड़ी चौक और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा निर्माण – भूपेंद्र श्रीवास । –
4 days ago
मां कर्मा जयंती एवं सामूहिक नि:शुल्क आदर्श विवाह की समीक्षा बैठक सम्पन्न