ताज़ा ख़बरें

जुआ सट्टा कारोबार पर शिकंजा, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 10 दिन अभियान में 91 प्रकरण दर्ज 230 आरोपी गिरफतार 1.86 लाख से अधिक मशरूका जप्त

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

जुआ-सट्टा कारोबार पर शिकंजा:—SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 10 दिन के अभियान में 91 प्रकरण दर्ज, 230 आरोपी गिरफ्तार,1.86 लाख से अधिक मशरूका जप्त

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में छापेमार कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर तेज प्रहार

 

पुलिस अधीक्षक का साफ संदेश — अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति

 

टीकमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में दिनांक 21 मई से 30 मई 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सक्रिय पुलिस टीमों द्वारा सुनियोजित रणनीति के तहत लगातार कार्रवाई की गई।

 

मजबूत मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाते हुए अवैध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसी क्रम में प्रत्येक थाना क्षेत्र में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने समन्वित प्रयासों से अवैध कारोबारों पर प्रभावी अंकुश लगाया।

 

जुआ फड़ों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा

 

विशेष अभियान के दौरान जुआ गतिविधियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए—

 

▪️ 60 प्रकरण दर्ज

▪️ 199 आरोपियों की गिरफ्तारी

▪️ ₹1,61,345/- नगद मशरूका जप्त

 

सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की गई है।

 

सट्टा कारोबार पर भी कड़ी कार्रवाई

 

सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई करते हुए—

 

▪️ 31 प्रकरण दर्ज

▪️ 31 आरोपियों पर कार्रवाई

▪️ ₹25,054/- नगद एवं मोबाइल फोन जप्त

 

इन मामलों में भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

 

अभियान आगे भी रहेगा जारी

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई जारी रखें।

 

टीकमगढ़ पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी अभियान निरंतर जारी रखेगी।

 

टीकमगढ़ पुलिस

 

सख्ती के साथ सुरक्षा, कानून का पूर्ण पालन”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!