

जिला रिपोर्टर टीकमगढ़ सुरेश कुमार चौधरी
ग्राम पंचायत जिनागढ़ में चल रहे ठेकेदार द्वारा कार्य में विद्युत खंबे लगायें जा रहें जबरदस्ती किसान गिड़गिड़ाते
बल्देवगढ़ के अंतर्गत जिनागढ़ में चल रहे । विद्युत कार्य ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती खम्मा लगा दिए गए। किसानों की बगैर परमिशन लिए। ठेकेदार यादव खरगापुर कि मनमानी चर्म पर है। मूलचंद मिश्रा ने बताया कि हमारे पूर्वजों की दाह संस्कार वाले स्थान को टारगेट बनाया यदि काम नहीं रोका गया तो आत्महत्या करने पर विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते लेकिन कोई लाभ नहीं एवं हमारे पूर्वजों के अस्तित्व को धूमिल किया गया है और ठेस पहुंचाई जानबूझकर। षड्यंत्र कर खंबे लगायें हैं सरकार से मांग है कि तत्काल खम्भे हटवाये जाए।
किसान हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते विनम्र आग्रह किया लेकिन कोई फर्क नहीं। ठेकेदार खरगापुर यादव की दबंगी के आगे ना बस किसान गिड़गिड़ाते रहे उनके खेतों में खम्मा लगायें दिये ।किसानों ने आपत्ति जताई और अपना दुखड़ा जाहर करते हुए। अपनी-अपनी आप बीती सुनाई। प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारीयों को गंभीरता से लेना चाहिए और ठोस कार्रवाई किसानों के पक्ष में निर्णय होना चाहिए । जिससे किसान राहत की सांस ले सकें । हितग्राही मूलक मूलचंद मिश्रा बलराम मगनलाल द्वारा बताया गया कि हमारे जमीन खसरा नंबर 17 18 19 में खम्भे जबरदस्ती लगाए जा रहे हैं शासन प्रशासन से मांग है हमारे खेतों से खम्भे नहीं लगायें और रोक लगाई जाए ।
आक्रोश प्रदर्शन किया जाए जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी । किसानों ने चेतावनी दी है जल्द कार्रवाई करें एवं रोक लगायें अन्यथा प्रदर्शन करने के लिए बेबस होंगे।

