ताज़ा ख़बरें

डीआईजी श्री विजय खत्री ने एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के साथ मां कि बगिया में किया पोधारोपण

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

*डीआईजी श्री विजय खत्री ने एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ “माँ की बगिया” में किया पौधारोपण*

*10 हजार पौधों से हरियाली की मिसाल बनी “माँ की बगिया”, डीआईजी महोदय ने की सराहना*

*भीषण गर्मी में भी हरा-भरा अभियान — डीआईजी महो. ने सराहा ‘माँ की बगिया’ का प्रयास*

छतरपुर रेंज के *पुलिस उप महानिरीक्षक (छतरपुर ) श्री विजय खत्री* ने *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के साथ पुलिस लाइन परिसर स्थित “*माँ की बगिया” में पौधारोपण* कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में संचालित हरित अभियान का अवलोकन करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरक पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान *डीआईजी श्री खत्री ने कहा* कि वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि समाज मिलकर निरंतर छोटे-छोटे प्रयास करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

“*माँ की बगिया”* पहल की सराहना

*डीआईजी श्री विजय खत्री ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में संचालित “माँ की बगिया” को एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल* बताया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि भीषण गर्मी और लगभग 47 डिग्री तापमान के दौरान भी पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

इसके साथ ही परिसर में अपनाई गई जल संरक्षण व्यवस्था को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। पुलिस आवासीय क्षेत्र से निकलने वाले अपशिष्ट जल को शुद्ध कर पौधों की सिंचाई में उपयोग किया जा रहा है, जिससे जल संसाधनों के संरक्षण का प्रभावी संदेश भी समाज तक पहुँच रहा है।

*पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था*

पौधों की सुरक्षा के लिए परिसर में समुचित बाड़बंदी की व्यवस्था की गई है, जिससे पशुओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर “माँ की बगिया” का निरीक्षण भी किया जाता है तथा पौधों के संरक्षण एवं विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।

*10 हजार से अधिक पौधों का रोपण*

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में अब तक 10,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इन पौधों के संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखरेख की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पुलिस विभाग की जागरूकता और सकारात्मक सोच को दर्शाती है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उपस्थित अधिकारी

कार्यक्रम में एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री रविभूषण पाठक सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!