ताज़ा ख़बरें

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आने को लेकर तैयारियां जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री ने लिए सुझाव अनुशासन दी गई हिदायत

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आने को लेकर तैयारी जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री ने लिए सुझाव, अनुशासन दी गई हिदायत।*

टीकमगढ़।आज भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने किया , बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, भाजपा नेत्री अंकिता विश्वकर्मा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी सहित भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम जिला टीकमगढ़ प्रवास 19 जून को प्रस्तावित हुआ है।हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण अनुशासन में रहकर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का स्वागत करना तथा युवा संवाद कार्यक्रम में नई युवा पीढ़ी को हमें जोड़ना है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता बहुत ही अनुशासन में रहकर अपने कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। हमें भाजयुमो का दम- खम दिखाकर पूरे प्रदेश में अपने अपने जिले में संगठन को मजबूत बनाना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि 19 जून को प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का आने का प्रवास तय हुआ है , 20 से ज्यादा पॉइंटो पर स्वागत बंधन कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद जिला बैठक व युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे । बैठक में तय हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईधन बचत संदेश के तहत गाड़ियों की संख्या न के बराबर रहेगी व बड़ा काफिला नहीं होगा। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी में तन- मन से कार्य करता है। बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चीकू यादव, प्रवीण चौधरी, उत्कर्ष श्रीधर,जितेंद्र जैकी यादव,स्वप्निल तिवारी,शिवम विश्वकर्मा, विनायक रावत, अशोक मैडी राय, कृष्णकांत तिवारी, रामनरेश यादव, संदीप पटैरिया, बृजेंद्र सिंह लोधी, आकाश यादव,अमर यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!