ताज़ा ख़बरें

बड़ागांव एवं लिधौरा पुलिस ने जनसंवाद के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन में बढ़ाई कानूनी समझ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के निर्देशन में

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवीन आपराधिक कानूनों पर टीकमगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, हजारों नागरिकों तक पहुँची जानकारी*

*बड़ागांव एवं लिधोरा पुलिस ने जन संवाद के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन में बढ़ाई कानूनी समझ*

*जिलेभर में आयोजित 219 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम, 36 हजार से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित*

टीकमगढ़। नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सीधे संवाद के जरिए नागरिकों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही हैं।

इसी क्रम में *14 मार्च 2026 को थाना बड़ागांव और लिधोरा पुलिस* द्वारा क्षेत्र में ग्रामीण नागरिकों के लिए जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सरल भाषा में दी गई नए कानूनों की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों के बारे में सहज और सरल भाषा में जानकारी दी गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन कानूनों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया गया है तथा अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

महत्वपूर्ण विषयों पर किया गया मार्गदर्शन

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें—

▪️ जीरो एफआईआर की सुविधा और उसका महत्व

▪️ डिजिटल साक्ष्यों की वैधानिक मान्यता

▪️ ऑनलाइन प्रक्रियाओं के माध्यम से पारदर्शिता और समय की बचत

▪️ मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त प्रावधान

▪️ आर्थिक अपराधों में अवैध संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया

▪️ न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के उपाय

व्यापक स्तर पर चल रहा अभियान

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित इस जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 219 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 36 हजार से अधिक नागरिकों, युवाओं और महिलाओं को नए कानूनों की जानकारी दी गई है।

जागरूक नागरिक से ही सुरक्षित समाज

इस पहल के माध्यम से नागरिकों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें न्याय व्यवस्था के प्रति सजग और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को कानून संबंधी जानकारी प्रदान करें।

टीकमगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर सुरक्षित, सजग और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

*टीकमगढ़ पुलिस — जागरूक नागरिक, सुरक्षित समाज की दिशा में सतत प्रयासरत।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!