ताज़ा ख़बरें

लोक अदालत में 887 प्रकरणों की सुनवाई, 17.85 लाख से अधिक की राशिनेशनल पर हुआ समझौता।

 लोक अदालत में 887 प्रकरणों की सुनवाई, 17.85 लाख से अधिक की राशिनेशनल पर हुआ समझौता।

 राजा खान रिपोर्टर- देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद-9174400910

दल्लीराजहरा / बालोद (छत्तीसगढ़)।जिला बालोद के व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा में 13 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत खंडपीठ क्रमांक-08 में विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित समाधान कर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का बोझ कम करना है।

लोक अदालत में बैंक रिकवरी, श्रम विवाद, राजस्व प्रकरण सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 887 प्रकरणों को लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनमें से कई मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच लगभग 17,85,232 रुपये से अधिक की राशि पर समझौता हुआ।

इस अवसर पर खंडपीठ में न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री मनीष कुमार दर्रो (प्रस्तुतकार), श्री राजपाल साहू (स्टेनोग्राफर), श्री मणिशंकर देशमुख (सेंट्रल फाइलिंग), श्री विजय कुमार तुरकाने, श्री संजय चंद्राकर, श्री रमेश श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-3), श्रीमती कमलेश्वरी गावरे (भृत्य) तथा श्री प्रीतम मुजार्य (आदेशिका वाहक) शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन पीठासीन अधिकारी, लोक अदालत खंडपीठ-08, व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा (जिला बालोद) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!