
आड़ेझर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि

राजा खान रिपोर्टर- देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद 9174400910
डौंडी-आड़ेझर। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला आड़ेझर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, विकासखंड समन्वयक श्री सच्चिदानंद शर्मा एवं ग्राम पंचायत आड़ेझर की सरपंच श्रीमती माधुरी ठाकुर शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कक्षा पहली के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उनके पदचिह्न लेकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया। बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती माधुरी ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें खीर, पूरी, मिठाई एवं मिक्चर परोसा गया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे ने पालकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया तथा एक-एक पालक से चर्चा कर शिक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए।
कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति, पालक समिति के सदस्य तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


