
बल्देवगढ़ l देसी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान एक बार फिर सुर्खियों में ।गांव-गांव खेप । समाचार की सुर्खियों का जिम्मेदारों पर नहीं रहा असर एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर विक्रय करने का आरोप उपभोक्ताओं की जैवो पर डाला जा रहा डाका

नहीं हो रहा असर।
बल्देवगढ शराब दुकान पर बिना रेट सूची बिक्री ऊंचे दामों में, प्रतिदिन सप्लाई निरंतर जारी अवैध शराब जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
आबकारी विभाग के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां आबकारी विभाग सवालों के कटघरे में।
ग्रामों का माहौल लड़ाई झगड़ा बना केन्द्र । शराब दुकान व्यापारियों की मनमानी से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। दब़ंगई दिखाना उपभोक्ताओं पर।
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग तिगेला एवं केलपुरा तिगेला पर संचालित दुकाने पहले भी सुर्खियों में बनी रही। एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने दुकान पर खुलेआम धांधली अवैध सप्लाई ,सरकार के नियमों को अनदेखा करने का गंभीर आरोप। लोगों का कहना है की जिम्मेदार अधिकारियों की सांठ-गांठ के चलते शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद है की नियम केवल दफ्तरों की फाइलों में रह गए।
पुराने पोस्ट, प्रिंट।बगैर रेट सूची शराब विक्रय का कारोबार चल रहा है मन माने रुपए ऐंठे जा रहे उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। एमआरपी रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय , बियर की बोतल 180 की जगह₹200 ऐंठे जा रहे हैं एमडी आर एस बोतल क्वार्टर पर एमआरपी रेट से अधिक दामों पर विक्रय की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बोलोरो मोटरसाइकिलों की आवाजाही लगातार बनी रहती है । शराब पेंटी को गत्तो को बोरियों में भरकर खुलेआम जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि हर बोतल की एमआरपी रेट से अधिक राशि वसूली जाती है विरोध करने पर दबंगई अभद्र व्यवहार करते हैं ओवररेटिंग का यह खेल दुकान संचालक तभी से जारी है आबकारी विभाग आंखें बंद करके कुंभकरण की निद्रा में लीन है।
गांव गांव पहुंच रही शराब बिगड़ रहा सामाजिक माहौल क्षेत्र वासियों के अनुसार आसपास के गांव एवं भोजनालय होटलों पर अवैध रूप से शराब पहुंच रही है महिलाओं और बुजुर्गों एवं ग्रहणी बच्चे चिंता में एवं असामाजिक तत्वों से परेशान और युवा पीढ़ी पर सीधा असर एवं चंगुल में फस्ती जा रही है।
आबकारी विभाग की कार्य-प्रणाली पर एक बार फिर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई लोगों का आरोप है कि नियमों को हवा में उड़ा रहे हैं जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
आबकारी विभाग अधिकारी से संपर्क किया लेकिन विजय सिंह से सम्पर्क नहीं हुआ।

