Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन

केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन

केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा रोडवेज डिपो का शिलान्यास गुरुवार, 18 जून 2026 को प्रातः 9:15 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा गवर्नमेंट कॉलेज के पास प्रस्तावित रोडवेज डिपो का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा।

राज्य सरकार ने केकड़ी रोडवेज डिपो के निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की बजट राशि स्वीकृत की है। इसमें से लगभग 4 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है

इस राशि से रोडवेज डिपो में अत्याधुनिक बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, वर्कशॉप, स्टाफ क्वार्टर और अन्य जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

रोडवेज डिपो के निर्माण से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा इससे न सिर्फ केकड़ी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह परियोजना केकड़ी क्षेत्र के परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर रोडवेज सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

नरेन्द्र कुमार कासोटियाँ केकड़ी

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!