
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमित वन को खाली कराकर खोदे गए अतिक्रमणरोधी गड्ढे और खंती
वन मण्डल टीकमगढ़ अंतर्गत सब रेंज मंजना की बीट सुनोनी के कक्ष क्रमांक RF-59 मे सालों से वन भूमि पर अतिक्रमित अपराधियों को बेदखल किया जा चुका था और उस भूमि पर 50 हेक्टर क्षेत्र मे कम्पनी मद से वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है लेकिन वं भूमि से बेदखल किये गए अतिक्रमणकारी जागेश्व यादव और उसके पुत्रो द्वारा वन स्टाफ से गली -गलौच करके और मारपीट करके शासकीय कार्य मे बाधा डालकर कार्य बंद करा दिया गया था।
इसके पश्चात् मुख्य वन संरक्षक महोदय छतरपुर श्री नरेश सिंह यादव एवं वनमण्डलधिकारी महोदय टीकमगढ़ श्री राजाराम परमार के निर्देशानुसार SDO वन श्रीमति मनीषा बघाड़े के मार्गदर्शन मे वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़ सौरभ जैन ने रेंज टीकमगढ़ और जतारा के संयुक्त स्टाफ के साथ मौका स्थल पर पहुँच कर अतिक्रमणरोधी गड्ढे और खंतियाँ खोदी गयी। इस कार्यवाही के बाद से अतिक्रमणकरियों में भय व्याप्त है।
इस क्षेत्र मे इस वर्ष 25000/- मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाना है। साथ ही खोदे जा रहे अतिक्रमणरोधी गड्ढे और ख़ातियों मे पौधों के बीजों का रोपण किया जायेगा जिससे ये क्षेत्र भी हरा भरा किया जा
सके।

