ताज़ा ख़बरें

डीआईजी श्री विजय खत्री ने पुलिस लाइन में एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के साथ आयोजित किया सैनिक सम्मेलन*

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*डीआईजी श्री विजय खत्री ने पुलिस लाइन में एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ आयोजित किया सैनिक सम्मेलन*

*सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों से किया आत्मीय संवाद, सुनीं समस्याएं*

*डीआईजी महोदय ने टीकमगढ़ पुलिस के कार्यप्रणाली एवं नवाचारों की सराहना*

*छतरपुर रेंज के डीआईजी श्री विजय खत्री* द्वारा जिला टीकमगढ़ के *वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिनांक 13 मार्च 2026* को पुलिस लाइन टीकमगढ़ परिसर में *पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन* आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सैनिक सम्मेलन के दौरान *डीआईजी महोदय ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय संवाद स्थापित* करते हुए उनके कार्यों, अनुभवों तथा कार्य से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने *पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं* को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक आश्वासन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। डीआईजी महोदय का यह संवेदनशील एवं पारिवारिक संवाद पुलिस बल के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

अपने संबोधन में *डीआईजी श्री विजय खत्री* ने *टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना* की। उन्होंने जिले में *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में संचालित नवाचारों और जनहितकारी पहलों* की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणादायी बताया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी व्यावसायिक दक्षता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा *डीआईजी महोदय के प्रति आभार* व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सैनिक सम्मेलन पुलिस बल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इससे पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याओं को सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है तथा उनके मनोबल को भी नई ऊर्जा मिलती है।

इस आयोजन ने पुलिस बल में आपसी समन्वय, विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!