ताज़ा ख़बरें

जिले में शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*जिले में शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए “डीआईजी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक”  का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान*

 

*जिले में संचालित जागरूकता एवं सुरक्षा अभियानों से पुलिस पर बढ़ा समाज का विश्वास*

 

*टीकमगढ़ पुलिस के सराहनीय कार्यों पर सामाजिक संगठनों ने जताया आभार*

 

टीकमगढ़। जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए आज दिनांक *13 मार्च 2026* को *पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़* में *डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री* एवं *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का टीकमगढ़ के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर *टीकमगढ़ जैन समाज*, *मंडी व्यापारी प्रतिनिधि मंडल* तथा *सराफा बाजार के प्रतिनिधियों* ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधियों ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता के लिए विभिन्न जनजागरूकता एवं सुरक्षा अभियानों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जिससे समाज के सभी वर्गों में सुरक्षा और विश्वास की भावना सुदृढ़ हुई है।

 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चों, युवाओं, युवतियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम स्वरूप जिले में जागरूकता का वातावरण निर्मित हुआ है तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने के साथ अपराधों में कमी देखने को मिल रही है।

 

प्रतिनिधियों ने *डीआईजी श्री विजय खत्री* एवं *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए टीकमगढ़ पुलिस के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा दिए गए सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता से ही जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जा सकता है।

 

टीकमगढ़ पुलिस समाज के सभी वर्गों के साथ सहयोग और विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं समरस समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!