ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के निर्देशन पर जिले धार्मिक सौहार्द हेतु संवाद रमजान के पावन पर्व माह में शांति पूर्ण त्यौहार मनाने की अपील

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में धार्मिक सौहार्द हेतु संवाद, रमजान के पावन माह में शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील*

*बमहोरी कलाँ पुलिस ने रोज़ा इफ्तार के माध्यम से संवाद, रमजान में शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाने की समझाइश*

टीकमगढ़, दिनांक 06 मार्च 2026

*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धार्मिक सामंजस्य बनाए रखने, विभिन्न धर्मों के लोगों से संवाद स्थापित करने तथा आगामी धार्मिक पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु आवश्यक समझाइश देने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 06 मार्च 2026 को थाना बमहोरी कलाँ की थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू खटीक द्वारा पुलिस टीम के साथ *थाना क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों से सौहार्दपूर्ण संवाद* स्थापित किया गया। इस दौरान *रमजान के पवित्र माह के अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ रोज़ा इफ्तार* कार्यक्रम में सहभागिता की गई तथा सभी से आपसी भाईचारा, परस्पर सम्मान और सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए रमजान का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।

संवाद के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को यह भी समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करते हुए सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को बनाए रखें तथा जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!