Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तरप्रदेश। आजमगढ मे बवाल ..SDM चेंबर मे शराब पीने का ViDEO.वायरल आपरेटर बर्खास्त. _SDM बोली साजिश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

आजमगढ़ में बवाल: SDM चेंबर में शराब पीने का VIDEO वायरल, ऑपरेटर बर्खास्त – SDM बोलीं साजिश!

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

आजमगढ  जिले की मार्टिनगंज तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) के चेंबर में शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर शराब पीता दिखाई दे रहा है। टेबल पर पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट, ग्लास और सिगरेट भी नजर आ रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। मामले में मार्टिनगंज की SDM दिव्या सिकरवार ने कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया है।

SDM का बयान: वीडियो कहीं और का

SDM दिव्या सिकरवार ने कहा कि वायरल वीडियो मार्टिनगंज तहसील का नहीं है, बल्कि इसे कहीं और का बताकर तहसील से जोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती होती रहती है और संभव है कि किसी ने सुनियोजित तरीके से यह वीडियो बनाकर वायरल किया हो।

हालांकि, जब उनसे कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वीडियो पुराना है और मामले में लापरवाही सामने आई है। अंकित सिंह तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ स्टेनो का काम भी देखते थे। वीडियो प्रकरण में उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें हटाया गया है।

जांच जारी

SDM ने बताया कि 18 फरवरी को ही इस मामले में तहरीर दे दी गई थी। मामले की जांच किरणपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर द्वारा की जा रही है। साथ ही तहसील के अन्य कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रशासनिक स्तर पर चल रही इस कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!