
वर्ष 2026-27 का बजट—छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज
रविंदर गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह-प्रमुख
राजा खान रिपोर्टर- देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद -9174400910
वर्ष 2026-27 का बजट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत एक ऐसा दूरदर्शी और जनकेंद्रीय दस्तावेज है, जो नए, विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। एक युवा कार्यकर्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह-प्रमुख के नाते मैं इस बजट का हृदय से स्वागत करता हूँ और इसे प्रदेश की आकांक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने वाला संकल्प-पत्र मानता हूँ।
यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, आधुनिक आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण, अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुँच और छत्तीसगढ़ को निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने के दृष्टिकोण से निर्मित है। यह दस्तावेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सशक्त रोडमैप प्रदान करता है।
कृषि, सिंचाई और किसान उत्थान—सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट कृषक उन्नति योजना, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार और कृषि-आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए किये गए विस्तृत प्रावधान यह सिद्ध करते हैं कि सरकार किसानों की खुशहाली और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। बिना किसी नए कर के राजस्व वृद्धि का संकल्प और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी उपलब्ध कराना बिलकुल सही दिशा में उठाया गया कदम है।
युवा सशक्तिकरण—कौशल, रोजगार और नवाचार पर बड़ा फोकस एक युवा मोर्चा प्रतिनिधि के तौर पर मेरे लिए यह अत्यंत उत्साहजनक है कि बजट में कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप प्रोत्साहन, और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
‘अटल निर्माण वर्ष’ के तहत बुनियादी ढाँचे में होने वाला बड़ा निवेश युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न करेगा और राज्य की उत्पादकता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
महिला सशक्तिकरण—महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना को नई गति और ‘महतारी वंदन योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ को मिली गति यह दर्शाती है कि सरकार महिला उत्थान के प्रति दृढ़ और संवेदनशील है।
वनांचल, शिक्षा और स्वास्थ्य—बस्तर व सरगुजा के लिए ऐतिहासिक कदम बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रीय रूप से संवेदनशील इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधान दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की किरण पहुँचाने वाले हैं। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करता हूँ।
वही दल्ली राजहरा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एम अमन व नदीम बड़गुजर ने बताया
कि विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग—ज्ञान, गति और जनकल्याण जैसे सड़क, बिजली, जल-संसाधन, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए की गई भारी भरकम आवंटन राशि यह सुनिश्चित करती है कि विकास का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि हर छत्तीसगढ़िया के सम्मान, अवसर, सुरक्षा और समृद्धि का संकल्प-पत्र है।
एक युवा नीति-निर्माण से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में मेरा विश्वास है कि यह बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य को नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और असीम संभावनाओं से भर देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है।

