ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक की सुरक्षित टीकमगढ़ की दिशा मैं निर्णायक पहल दो दिवसीय संघन कांबिंग अभियान संपन्न

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

*पुलिस अधीक्षक की सुरक्षित टीकमगढ़ की दिशा में निर्णायक पहल :-दो दिवसीय सघन कॉम्बिंग अभियान संपन्न*

*48 घंटे का व्यापक सुरक्षा अभियान :— 14 थाना क्षेत्र, 09 चौकियाँ और 364 पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी*

*अपराध पुनरावृत्ति पर नियंत्रण :—63 हिस्ट्रीशीटर, 94 निगरानी बदमाश और 14 जेल रिहा अपराधियों की सघन जांच*

*अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार :—41 आबकारी प्रकरण सहित 42 प्रकरण दर्ज*

*न्यायिक प्रक्रिया को मिली गति :—42 गिरफ्तारी वारंट, 07 स्थायी, 164 जमानती वारंट एवं 212 समंस तामील*

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से *श्री मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में दिनांक 21 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक* जिलेभर में व्यापक एवं योजनाबद्ध “*कॉम्बिंग गश्त*” अभियान संचालित किया गया।

यह अभियान न केवल अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को गति देने एवं समाज में शांति बनाए रखने का सशक्त प्रयास भी सिद्ध हुआ।

*जिलेभर में समन्वित पुलिस उपस्थिति, असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी*

दो दिवसीय इस विशेष अभियान में जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों एवं 09 पुलिस चौकियों के अंतर्गत 364 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग एवं फील्ड में उपस्थिति ने अभियान को प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाया।

पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों तथा अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की सघन जांच की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में स्पष्ट संदेश गया कि कानून व्यवस्था से किसी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं होगी।

*न्यायिक प्रक्रिया को गति : वारंट एवं समंस की प्रभावी तामीली*

अभियान के दौरान फरार एवं न्यायालयीन कार्यवाही से बच रहे आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की गई।
▪️ 42 गिरफ्तारी वारंट
▪️ 07 स्थायी वारंट
▪️ 164 जमानती वारंट
▪️ 212 समंस
तामील कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया।

यह कार्रवाई न्याय व्यवस्था के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एवं जवाबदेही को दर्शाती है।

*हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाशों की व्यापक समीक्षा*

अभियान के अंतर्गत
▪️ 63 हिस्ट्रीशीटर
▪️ 94 गुंडा/निगरानी बदमाश
▪️ 14 जेल से रिहा अपराधियों
की गतिविधियों की सघन समीक्षा की गई।

इस कार्यवाही का उद्देश्य संभावित अपराधों की रोकथाम एवं पुनरावृत्ति पर नियंत्रण स्थापित करना रहा।

*अवैध गतिविधियों पर प्रभावी प्रहार*

अवैध शराब के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते हुए 41 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एवं 01 अन्य प्रकरण दर्ज किया गया। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कदम उठाए गए, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश सुनिश्चित हो सके।

*यातायात अनुशासन पर बल : जागरूकता एवं चालानी कार्रवाई*

अभियान के दौरान 473 वाहनों की जांच की गई।
▪️ 99 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही
▪️ ₹31,200/- समन शुल्क वसूला गया

इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्यवाही न होकर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन को बढ़ावा देना रहा।

*सुरक्षा, शांति और विश्वास — पुलिस की सतत प्रतिबद्धता*

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने कहा कि इस प्रकार की सघन कॉम्बिंग गश्त एवं जनसंवाद आधारित अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, शांति और विश्वास का सुदृढ़ वातावरण निर्मित करना है।

टीकमगढ़ पुलिस आमजन के सहयोग से सुरक्षित, जागरूक एवं अनुशासित समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!