
फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों
मुम्बई महाराष्ट्र से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट 
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बड़ी और गंभीर खबर सामने आई है। व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए उन्हें धमकी भरा संदेश भेजा गया। मैसेज में करोड़ों रुपये की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस साइबर सेल वॉइस नोट की जांच कर रही है। नंबर की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। हाल के दिनों में कई बॉलीवुड सितारों को धमकियां मिली हैं। पहले रोहित शेट्टी के नाम से भी ऐसा मामला आया था। फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बनाने की कोशिश मानी जा रही है। विशेषज्ञ इसे संगठित अपराध का नया तरीका बता रहे हैं। प्रशंसकों में इस खबर से चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी और करोड़ों रुपये की मांग का मैसेज मिला है. मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया.

