ताज़ा ख़बरें

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्रीय बजट पर युवाओं के साथ किया संवाद सूरज राजपूत रही उपस्थित विवाह तिथि केंद्रीय बजट2026 से देश रचेगा स्वर्ण अध्याय। इंजीनियर अभय यादव

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्रीय बजट पर युवाओं के साथ किया युवा संवाद, सरोज राजपूत रही उपस्थित। युवा हितेषी केंद्रीय बजट 2026 से देश रचेगा स्वर्णिम अध्याय – इंजी अभय यादव*

टीकमगढ़।आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज में युवाओं के बीच भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में केंद्रीय बजट विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा छात्र-छात्राएं व कॉलेज प्राध्यापक उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि केंद्रीय बजट में नारी सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रभाव देखने को मिला है, जहां यह बजट सभी वर्गों के लिए सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी है। जहां अंतिम छोर तक के व्यक्ति को इसका सीधा लाभ मिलेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा के रोजगार के क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026 में विशेष रूप से युवा के कल्याण के लिए रोजगार संबंधित योजनाएं चलाई गई है। इसमें रोजगार बजट 2026 में हेल्थ केयर सिस्टम की मजबूती को ऐलान किया गया , युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिसमें 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स को जोड़ा जाएगा,AI और तकनीक से संबंधित युवाओं के रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा एवं युवाओं की स्किल पर काम किया जाएगा। युवाओं को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग संस्थान भी वृहद स्तर पर खोले जाएंगे।हमारी सरकार की पहचान रही है रिफॉम , परफॉम और ट्रांसफॉर्म ।आज हम गर्व से कह सकते है कि भारत केवल सुधारो की चर्चा नहीं करता बल्कि रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर तेज गति से चल रहा है। युवाओं के लिए अवसर सृजन हमारी सरकार की प्राथमिकता है इसमें महिलाओं और युवाओं की भूमिका केंद्रीय है, स्किल इंडिया, डिजिटल भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में युवाओं को प्रशिक्षित कर भारत भविष्य की नौकरियों की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपना स्वर्णिम अध्याय बनाने जा रहा है, जहां विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी वैश्विक मंच तक की जाएगी। नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में पेश किया गया जो इस सदी के दूसरे क्वार्टर का नवमी बार निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट था। केंद्रीय बजट में युवाओं से लेकर सभी वर्गों को विकास से जोड़ना और अनेक सौगातें लेकर आया है । देश की विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना ही केंद्रीय बजट 2026 का उद्देश्य है। कार्यक्रम में संचालन मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी द्वारा किया गया, साथ में भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री जितेंद्र जैकी यादव, आकाश विश्वकर्मा, विनायक रावत, ईशान जैन , अंशुल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!