ताज़ा ख़बरें

मोबाइल मिलते ही आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान बरिष्ट अधिकारियों को दिया धन्यवाद 150 मोबाइल मालिकों को लोटाए डीआईजी एवं एसपी के नेतृत्व में

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना एवं डीआईजी विजय खत्री के निर्देशन में 150 गुम मोबाइल हुए वितरित*

 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” अन्तर्गत 150 गुम मोबाइल कीमती ₹32 लाख के बरामद*

*ऑपरेशन साइबर के तहत वर्ष 2025 में 528 मोबाइल कीमती ₹82 लाख के किए जा चुके हैं वितरित*

*मोबाइल प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान, वरिष्ठ अधिकारियों को दिया धन्यवाद*

पुलिस अधीक्षक *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संचालित जिला स्तरीय *“ऑपरेशन साइबर”* के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को निरंतर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है।

इसी क्रम में आज *दिनांक 04 फरवरी 2026* को *पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़* में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के *150 गुम मोबाइल फोन*, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग *₹32 लाख* है, उनके वास्तविक मालिकों को *पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना* एवं *डीआईजी, छतरपुर रेंज विजय खत्री* द्वारा *पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* की उपस्थिति में वितरित किया गया।
*ऑपरेशन साइबर की निरंतर उपलब्धि*

*ऑपरेशन साइबर* के अंतर्गत वर्ष *2025* में अब तक *528 गुम मोबाइल फोन*, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग *₹82 लाख* है, देश के विभिन्न शहरों से बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

उक्त सभी मोबाइल फोन *जिला पुलिस टीकमगढ़ की साइबर सेल* एवं जिले के समस्त थानों में स्थापित *साइबर हेल्प डेस्क* द्वारा *CEIR पोर्टल* के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाकर खोजे गए हैं।

*टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील*

टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत—
अपनी *सिम कार्ड सेवा बंद कराएं*,
नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित *साइबर हेल्प डेस्क* से संपर्क करें,
तथा *CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत* अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं,
ताकि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा,एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, कैलाश पटेल सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी,मोबाइल आवेदक उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!